केंद्रीय मंत्री श्री गहलोत ने किया अमलिको कंपनी का निरीक्षक।


               केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत गुरूवार को उज्जैन पहुंचे यहाँ सर्वप्रथम कृत्रि
अंगों का निर्माण करने वाली फेक्टरी अलिम्को का निरिक्षण करते हुए यहाँ निर्मित होने वाले ट्राईसाइकिल एवं अन्य उपकरणों के बारे में जानकारी भी प्राप्त की एवं नृत्य अकादमी का संचालनलन करने वाले श्विक्रम सिंह राजपूत से मुलाकात की  ! श्री गहलोत ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया की विक्रम सिंह राजपूत का कुछ वर्ष पहले एक दुर्घटना के दौरान पैर कट गया था ! केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा राजपूत को आधुनिक कृत्रिम पैर लगवाया गया जिसके कारण आज राजपूत एक सामान्य व्यक्ति की भाँती ही अपने दैनिक कार्य कर पा रहे हैं और नृत्य अकादमी का सञ्चालन भी कर रहे हैं !वास्तव में ऐसे लोगों की संघर्ष पूर्ण जीवनशैली समाज में अनेकों अनेक व्यक्तियों को अपने दम पर स्वाभिमान के साथ जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त करते है।


Comments