उज्जैन - वरिष्ठता एवं पुरानी पेंशन की मांग को लेकर उज्जैन संभाग के विभिन्न कर्मचारियों ने नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम के बैनर तले विशाल आम सभा आयोजित कर आक्रोश व्यक्त किया सभा के पश्चात रैली निकालकर माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपा
यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष शेख मोहम्मद हनीफ ने बताया कि नई पेंशन स्कीम के विरोध में 25,000 से अधिक कर्मचारियों ने आज सामाजिक न्याय परिसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु एवं प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डेहरिया रेलवे यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिक सिंह राष्ट्रीय महासचिव स्थित प्रजन्ना एवं चिकित्सक यूनियन के डॉक्टर राकेश मालवीय चिकित्सा अधिकारी इस संगठन के डॉ सुनील अग्रवाल वैकल्पिक चिकित्सक के डॉक्टर अकील खान गुरुजी पंचायत सचिव पटवारी लिपिक संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष सहित मध्य प्रदेश के 25 से अधिक कर्मचारी संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों की उपस्थिति में प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एवं पुरानी पेंशन की मांग को लेकर भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए अपनी मांगों की आवाज को बुलंद किया
सभी अतिथियों ने संबोधित करते हुए पुरानी पेंशन के समर्थन में जोरदार नारे लगाकर वोट फॉर ओ पी एस का आह्वान किया
आज के आयोजन में उज्जैन संभाग के उज्जैन जिले सहित अगर रतलाम मंदसौर शाजापुर देवास नीमच एवं प्रदेश के खरगोन इंदौर धार जबलपुर झाबुआ खंडवा बुरहानपुर सीहोर भोपाल छिंदवाड़ा बैतूल हरदा होशंगाबाद राजगढ़ गुना ग्वालियर सतना रीवा सहित प्रदेश के 30 से अधिक जिलों के कर्मचारियों ने सम्मिलित आज अपनी आवाज बुलंद की
सभा के पश्चात एक विशाल रैली राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में निकालकर मात्र शक्तियों ने गगनभेदी नारों के साथ अपने भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदर्शन किया
हजारों कर्मचारी सामाजिक न्याय परिसर से टावर चौक तक बड़ी संख्या में पहुंचे
नेशनल मूवमेंट फ़ार ओल्ड पेंशन स्कीम संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के अनेक महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के साथ ही प्रांतीय संयोजक महिला मोर्चा सुषमा खेमसरा
संभागीय संयोजक सीबी सिंह संभागीय अध्यक्ष कमल देथलिया जिला संयोजक मनोहर दांगी जिलाध्यक्ष गोकुलनागदिया ब्लॉक अध्यक्ष उज्जैन वीरेंद्र दाभाड़े राजेश रघुवंशी ओम जोशी पूरा लाल गुजराती आत्माराम सरवटे वहीद सिद्दीकी विकास शर्मा कन्हैया लाल सोलंकी सीताराम सिसोदिया पवन देथलिया अनिल वर्मा सलीम नागौरी विनोद जैन के साथ ही रतलाम जिले से मुनेंद्र दुबे शैतान सिंह राठौड़ मंदसौर जिले से राकेश वर्मा दिनेश शुक्ला आगर से मनोज दुबे भरत जाटव दिनेश मेहता गोपाल पाटीदार देवास से वारिस अली शाजापुर से आत्माराम गुर्जर जिलाध्यक्ष भावसार सहित विभिन्न पदाधिकारी सम्मिलित हुए
कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से सुनील नामदेव सदाशिव रावल ने किया सरस्वती वंदना दिनेश पालीवाल शाजापुर द्वारा प्रस्तुत की गई अंत में आभार जिलाध्यक्ष गोकुल नागरिया द्वारा व्यक्त किया गया
वरिष्ठा पेंशन महाकुंभ उज्जैन की आयोजन समिति द्वारा प्रदेश के कोने-कोने से के प्रति हर्ष व्यक्त करते किया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष एवं आयोजन समिति द्वारा 5 फरवरी को भोपाल में जंगी प्रदर्शन का आह्वान किया गया